राजनीतीराज्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

Spread the love

07.06.22| पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने सुपेबेड़ा में संचालित वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सक और स्टॉफ को लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका हाल जाना।

सिंहदेव ने कहा कि सुपेबेड़ा में वर्तमान में स्थिति क्या है, यह मैं देखने आया हूं। यहां के हालात सुधारने सरकार पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुपेबेड़ा के लोगों का हाल जानने वे आने वाले दिनों में भी वहां आते रहेंगे। गरियाबंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम और देवभोग जनपद पंचायत की अध्यक्ष नेहा सिंघल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान मौजूद थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button