राज्य समाचार

ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में हुआ।

घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे एक ई-रिक्शा चालक चांपा रेलवे स्टेशन से छह सवारियों को लेकर निकला था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्राम करनौद के पास तेज रफ्तार और सड़क पर धुंध के कारण चालक को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप ई-रिक्शा सड़क किनारे जाकर पलट गया। इस हादसे में सभी यात्री सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घटना देखी और तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 45 वर्षीय घासी राम खूंटे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक घासी राम खूंटे सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के निवासी थे।

 

उनकी पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में मजदूरी करते थे और रविवार सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बिर्रा थाने में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button