राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला लुक, अब इस रंग में नजर आएगी सेमी हाइस्पीड ट्रेन, आप भी देखें..

चेन्नई: देश में अब तक अलग-अलग रूट्स पर 25 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों को अब तक देश की सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है। इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नया लुक सामने आ गया है। जल्द ही पटरियों पर एक अलग लुक और कलर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।

बदला वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें नई तस्वीरें सामने आईं हैं। रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव ने अपने अकाउंट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक अलग रंग में नजर आ रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा ट्रेन से अलग नजर आने वाली है। नई ट्रेन भगवा और ग्रे रंग के बॉर्डर में आएगी। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसकी पहली रैक रॉल आउट होने वाली है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button