राज्य समाचार

अखबार वितरकों के हित में दो दिवसीय कैंप लगाने की मांग

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ, जिला जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष बजरंग लाल यादव ने श्रम विभाग से जिले में दो दिवसीय कैंप लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विभाग को औपचारिक आवेदन सौंपा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अध्यक्ष यादव ने बताया कि जिले के सभी अखबार वितरकों के लिए श्रम विभाग के माध्यम से हितग्राही कार्ड बनाए जाने आवश्यक हैं। इससे वितरकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि संघ द्वारा जिस दिन का प्रस्ताव किया जाएगा, उसी दिन जांजगीर-चांपा में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में जिलेभर के अखबार वितरकों का पंजीयन कर उन्हें हितग्राही कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

संघ का मानना है कि इस पहल से लंबे समय से उपेक्षित अखबार वितरकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा और उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button