राज्य समाचार

नक्सलियों ने बैनर लगाकर एक महिला नक्सली समिला को न्यायालय में जल्द पेश करने की मांग

कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत बदरंगी मार्ग पर नक्सलियों के रावघाट एरिया कमेटी ने बैनर लगाए हैं।

बैनर में आरोप लगाया गया है कि एक महिला नक्सली समिला उसेण्डी, जो संगठन की एसी (एरिया कमेटी) सदस्य हैं, उन्हें बीमारी के चलते अस्पताल से लौटने के बाद 7 अप्रैल की रात को पुलिस बल ने दुट्टा गांव से उठाया, लेकिन अब तक उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नक्सली बैनर में समिला उसेण्डी नामक महिला नक्सली को न्यायालय में जल्द पेश करने की मांग की गई है। नक्सलियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही। स्थानीय पुलिस को नक्सली बैनर की सूचना मिलने पर नक्सली बैनर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बलों द्वारा बदरंगी मार्ग और आस-पास सर्चिग अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button