राजनीतीराज्य समाचार
कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल हुए रायपुर रेलवे स्टेशन में पॉकेटमारी के शिकार
राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल के साथ पॉकेटमारी की घटना हो गई। जिसमे उनका आईफोन- पॉकेट से चोरी हो गया।जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन से अम्बिकापुर जाने के लिए अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ विधायक विनय जायसवाल स्टेशन पहुंचे थे कि ट्रेन के आते ही उसमे चढ़ने के दौरान उनका मोबाइल जेब से गायब हो गया।विधायक जायसवाल दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से अपने विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी जाने के लिए बीती रात 9 बजे स्टेशन पहुंचे थे। विधायक ने जीआरपी में इसकी शिकायत की है।
जिसके बाद थाना स्टाफ के लोग प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी खंगालने और मोबाइल खोजने में जुट गए।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
