राज्य समाचार

कोरिया : युवती के साथ दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र फंदे पर लटकाया

Spread the love

कोरिया। जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत कोंड़ा मे दो युवकों ने एक युवती के साथ अनाचार कर निर्वस्त्र फांसी पर लटका दिए। फंदा कमजोर होने के कारण वह नीचे गिर पड़ी और किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर झगराखण्ड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है इधर पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती अपने घर पर अकेली थी। इस बात की जानकारी लगने पर विनोद उरांव और सूरज पनिका ने उसके घर में घुसकर उसे जबरिया अगवा कर लिया और फिर दूर जंगल में ले गए। यहां युवकों में से एक विनोद उरांव ने युवती के साथ अनाचार किया और उसके बाद अपना अपराध छिपाने की नियत से युवती के कपड़े से ही फांसी का फंदा लगाकर पेड़ में लटका दिए।
इसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। इस बीच किसी तरह युवती के फांसी का फंदा छूट गया और युवती नीचे गिर गई। रात के अंधेरे में युवती किसी तरह जंगल में भटकते हुए मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोंगराटोला गांव पहुंची और गांव वालों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी । पीड़िता की बातों को सुनने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button