राज्य समाचार

मुतवेंडी घटना दुखद,आदिवासियों की हत्या रोकने में नाकाम है सरकार : कुंवर सिंह

बीजापुर। बीते 27 जुलाई को मुतवेंडी गांव के मवेशी चराते बच्चे हिड़मा की मौत पर दुःख जताते हुए सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मज्जी ने इसे राज्य सरकार की नाकामी करार दिया है।

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंवर मज्जी ने कहा कि जहां एक तरफ माओवादी उन्मूलन के नाम पर फर्जी तरीके से आदिवासियों को जेलों में ठूंसा जा रहा है वहीं माओवादियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंगों के चपेट में आने से यहां के आदिवासियों के घायल और मौत की घटनाएं आम होती जा रही है। आदिवासियों का वनों में स्वच्छंद विचरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस तरह की घटनाएं राज्य के नक्सल उन्मूलन और शांतिवार्ता पर सवाल पैदा करती है।आदिवासियों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुतवेंडी गांव के 10 वर्षीय हिड़मा कवासी की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि यह हत्या है जिसकी सर्व आदिवासी समाज निंदा करता है।युवा आदिवासी नेता ने कहा कि हिड़मा कवासी के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button