राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने कवियित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी। महादेवी जी की रचनाओं ने हर दिल को छुआ। चाहे गद्य हो या पद्य उन्होंने अपनी हर रचना में जीवन मूल्यों को ऊपर उठाते हुए समाज की सोच को विकसित करने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को नई दृष्टि देने की कोशिश की। उनके गीत और उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

