राज्य समाचार

जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला दलाल समेत छह आरोपी गिरफ्तार

17.08.22| सिविल लाइन पुलिस ने नगर निगम कॉलोनी, महाराणा चौक में छापा मारा. पुलिस ने तीन युवक और तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. तीनों युवक-युवती जांजगीर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस मामला दर्ज कर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही. बिलासपुर में लंबे समय से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, सिविल लाइन पुलिस ने नगर निगम कॉलोनी अंतर्गत एक किराए के मकान में छापामार कार्यवाही करते हुए महिला दलाल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि पकड़े गए युवकों में एक तहसील दफ्तर में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी शामिल है. मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजू लता बाज ने बताया, कि लंबे समय से क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद आज पुलिस को सूचना मिली कि भारतीय नगर क्षेत्र में स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक किराए के मकान में महिला दलाल सेक्स रैकेट का धंधा चला रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी मिलते ही पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर छापामार कार्रवाई की. मौके से आपत्तिजनक हालत में तीन युवक व महिला दलाल समेत 3 युवतियां मिली, जिनमें जांजगीर के रहने वाले विजय टंडन, मुकेश कटकवर, कलेश कुमार शामिल हैं. इसके अलावा मौके से पुलिस ने शराब समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button