राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल हरेली त्यौहार सेहोंगे प्रारंभ : मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस 21 मई को पाटन विधानसभा में महात्मा गांधी उद्यानिकी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की शुरुआत होगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को न्याय योजनाओं की राशि भी वितरित की जाएगी। इस दौरान इस दौरान बालोद संजारी विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नीली गाड़ी आती है कि नहीं, मुख्यमंत्री ने पूछा, ग्रामीणों ने कहा हाँ- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि नीली गाड़ी आती है कि नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8 बजे से मोबाइल मेडिकल वैन आ जाती है और शाम पांच बजे तक रहती है। आत्माराम साहू ने बताया कि हम लोग सुबह गाँव में मुनादी करा देते हैं। दिन में डेढ़ सौ से दो सौ लोग इलाज करा लेते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाएं भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने, ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणाएं की।

साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य कराने, ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने, विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराने, भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय करने, महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराने, मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराने की घोषणा भी की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button