राज्य समाचार
PSC घोटाले की जल्द हो सीबीआई जांच, विधायक सुशांत शुक्ला ने सीएम साय से की मांग
रायपुर. पीएससी घोटाले की जांच को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला ने एक बार फिर से जांच की मांग की है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जल्द से जल्द घोटाले की जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के संरक्षण में चल रहे नौकरी माफ़ियाओं के विरुध्द अब कार्यवाही होनी ही चाहिए.
सुशांत शुक्ला ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा से पीएससी घोटाले की CBI जांच जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
