राज्य समाचार

एक साथ हो सकते हैं निकाय और पंचायत चुनाव, कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट…

Spread the love

रायपुर । राज्य सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ करा सकती है। ‘एक प्रदेश एक चुनाव’ के फामूर्ले पर काम कर रही विष्‍णु सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने राज्‍य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है।

सूत्रों के अनुसार कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की है। कमेटी ने कहा कि इससे धन और पैसे की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी से होंगे। अभी दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जा रहे हैं, इसके लिए आचार संहित भी दो बार लगाई जाती है। इससे विकास के काम प्रभावित होते हैं। दो बार चुनाव कराए जाने से मैन पॉवर भी ज्‍यादा लगता है। ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से इन सब की बचत होगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ऐसे में संभव है कि राज्‍य में इस बार नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव एक साथ कराए जाएं। बता दें कि सरकार ने ऋचा शर्मा कमेटी का गठन 4 अगस्‍त 2024 को किया था।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button