राज्य समाचार

कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथ्य तथा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में हुआ सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

वार्ड वासियों की बहू प्रतिक्षित मांग हुई पूरी

 

कोरबा –  कोरबा नगर निगम के टीपी नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3, डी डी एम रोड साईं मंदिर के पीछे 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर  संजू देवी राजपूत ने की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर  संजू देवी राजपूत ने कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवन के निर्माण से स्थानीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button