राज्य समाचार

सर्विस राइफल से चली गोली, जवान की मौत…

बीजापुर। जिले के भैरमगढ थाना में पदस्थ जवान की गोली लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान सर्विस रायफल की सफाई कर रहा था, सफाई करने के दौरान अचानक गोली चल गई। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सन्नू हपका था। वह भैरमगढ थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह 9 बजे वह अपने ही सर्विस रायफल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने जाकर कर देखा तो आरक्षक से सीने में गोली चली थी। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप  मचा गया। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

बताया जा रहा है कि, प्रधान आरक्षक अवकाश उपभोग कर 15 अगस्त को वापस थाना में आमद दिए थे। 16 अगस्त को आरओपी ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराने के बाद रायफल की सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था। सम्भवतः सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जवान के सीने में गोली लग गई है। पुलिस थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button