राज्य समाचार

सालभर के भीतर नवा रायपुर में सीएम-मंत्रियों और विधायक विश्रामगृह, निर्माण कार्यों का लिया जायजा -भूपेश

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ नवा रायपुर के सेक्टर-24 का स्थल निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रियों के आवास और विधायक विश्राम गृह का भी निर्माण किया जाना है। श्री बघेल ने कहा कि एक साल के भीतर यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रूपए निर्माण पर खर्च होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के निवास आदि के निर्माण स्थल को देखा और इससे जुड़ी जानकारियां भी ली। यहां पर विधायक विश्राम गृह का भी निर्माण किया जाएगा। चर्चा के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। एनआरडीए के सीईओ नीलम एक्का और अन्य अधिकारी भी थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button