राज्य समाचार

सवर्ण आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा, सदन की कार्रवाई स्थगित

रायपुर। विधानसभा में शुक्रवार को सवर्ण आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण देना नहीं चाहती। इसको लेकर सरकार पर जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। नारेबाजी करते भाजपा सदस्य गर्भगृह में चले गए और सदन की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
प्रश्नकाल के तुरंत बाद भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने यह मामला उठाया। भाजपा विधायको ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सवर्ण गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन यहां राज्य सरकार देना नहीं चाह रही है। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि गरीबों को आरक्षण छत्तीसगढ़ में जल्द लागू किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button