August 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही: रोजगार सहायक बर्खास्तBSNL की 5G सेवाओं में हो रही देरी पर सांसद बृजमोहन ने उठाया सवालगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर रायपुर से विशेष ट्रेन की चलाने की मांग9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण,कई पर था लाखों का इनामEMD में छूट नहीं, ePBG में दोहरी चाल – टेंडर बना गोपाल कंवर का ‘खास पैकेज’ ! घोटाले की फिर शुरुआत?लाखेनगर मैदान में गणेश मूर्तियों की दुकानें लगाने के निर्देशकोरबा जेल से फरार दो बंदी रायगढ़ में गिरफ्तारमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का लिया आनंदस्कूल जा रही छात्रा के साथ रेप, परिचित युवक गिरफ्तारडिप्टी रेंजर को मालवाहक ने रौंदा, मौत
छत्तीसगढ़

मछुआरों के जाल में फंसी 65 किलो की मछली

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के सरोदा जलाशय में मछुआरों को सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान 65 किलो की विशाल मछली मिली, जो लोगों के कौतूहल का विषय बन गई है।

मछुआरों ने सुबह के समय सरोदा जलाशय में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। अचानक जाल भारी हो गया और मछुआरे को लगा कि कोई बड़ा पत्थर या भारी वस्तु जाल में फंस गई है।

जब उन्होंने जाल खींचने की कोशिश की, तो वह असफल रहे। इसके बाद अन्य मछुआरों को बुलाया गया और तीन साथियों की मदद से जाल बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही मछुआरों ने देखा कि उसमें 6 फीट लंबी और 65 किलो वजनी विशाल मछली फंसी हुई थी। मछली को देख लोग काफी उत्साहित नजर आए।

विशेषज्ञ ने बताया कि यह ब्लैक कार्प प्रजाति की मछली है, जिसका शरीर फ्यूसीफॉर्म होता है। वे गहरे भूरे, भूरे या नीले काले रंग के दिखाई देते हैं और उनके पंख गहरे रंग के होते हैं।
स्थानीय रोजगार का केंद्र बना सरोदा जलाशय

सरोदा जलाशय कबीरधाम जिले की मध्यम सिंचाई परियोजना का हिस्सा है। जलाशय का उपयोग मछली पालन के लिए किया जाता है। यहां की तीन प्रमुख मछुआरा समितियां- नेताजी मछुआरा समिति, श्रीराम मछुआ सहकारी समिति, और केंवट मछुआरा समिति को यह जलाशय पट्टे पर दिया गया है। मछली पालन विभाग के अनुसार जलाशय स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है।
सरोदा जलाशय में इससे पहले भी विशाल मछलियां पकड़ी जा चुकी हैं। मछुआरों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले यहां से 80 किलो वजनी मछली मिली थी। इस बार की 65 किलो की मछली भी एक बड़ी उपलब्धि है। मछुआरा समिति के सदस्य हीरालाल मल्लाह, सुखदेवराम मल्लाह, और राजेंद्र मल्लाह ने इस विशाल मछली को पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close