September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए हर मंगलवार को जनदर्शन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ ले पाएंगे। इस दौरान कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या का निदान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से समय देने और सार्थक निराकरण की कलेक्टर की पहल का अधिकारी अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close