राज्य समाचार

ED ने आज IAS समीर विश्नोई को किया कोर्ट में पेश, पिछले 8 दिनों से थे ED की रिमांड में…

Spread the love

21.10.22| ED ने आज IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश कर दिया है। वो पिछले 8 दिनों से ED की रिमांड में थे। इनके साथ दो कारोबारियों को भी अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। इनके साथ कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पकड़ा गया था। पिछली सुनवाई में रायपुर की अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। हालांकि ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इन 8 दिनों में ED को कई तरह के सबूत मिले हैं। इसमें कोल अवैध वसूली के भी सबूत शामिल हैं। ED ने कोर्ट में बताया है कि, समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल कैश और गोल्ड को ED ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ED ने छापे मारे थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button