April 20, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नवगुरुकुल में प्रवेश प्रारंभ फ्री टेक्नोलॉजी और बिजनेस एजुकेशन कोर्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण 18 से 21 महीने तकवन मंत्री श्री कश्यप ने किया केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षणबालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को किया साकारसुशासन तिहार बना नई सुबह की किरणप्रधानमंत्री आवास सर्वे व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्षFIR के बाद भी नहीं पकड़े गए धान मंडी में अफरा-तफरी करने वाले जिम्मेदार आरोपीआज होगा छत्तीसगढी फिल्म जय-वीरू का मुहुर्तसुशासन तिहार : लोगों की मांग और समस्याओं का तेजी से हो रहा है निराकरणछत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है वरदानकलेक्टर ने मधेश्वर एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए की परिचर्चा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि : नितिन नबीन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन की पूरी टीम को दी बधाई

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरे संगठन और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन चुनाव कार्य‌शाला और निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर आहूत भाजपा की संभागवार बैठकों में मार्गदर्शन करने पहुंचे नवीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कायालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने कह कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के ने जिस अपेक्षा व विश्वास के साथ प्रदेश भाजपा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उसे अर्जित किया और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने और नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोड़ने का कार्य किया है है, जो स्वागत योग्य है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी तरह से इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश की टीम को बधाई दी है। नवीन ने कहा कि संगठन पर्व की अगली कड़ी के रूप में अब बूथ से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव प्रारंभ हुए हैं। बूथ कमेटियों के गठन के बाद अब मंडल, जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अब यह प्रक्रिया चल रही है और भाजपा ने जिस तरह संगठन-रचना को पहले भी खड़ा किया है, उसी तरह अब भी पूरी नई टीम संरचना में आए, उसी के मद्देनजर शनिवार को संगठन कार्यशाला रखी गई। इसी के साथ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत संभागवार रणनीति भी बनाई जा रही है। नवीन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम करते हुए लगभग एक वर्ष में जिस तरह केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार है, मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों पर तेजी से अमल किया है, वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हम मुख्यमंत्री साय और प्रदेश संगठन के नेतृत्व में निकाय और पंचायत चुनाव में भी शानदार सफलता अर्जित करेंगे।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close