राज्य समाचार
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार दुःखद है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
मंगल मुंडा ने झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उनका चल रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंडा 45 वर्ष के थे। झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info