राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने किया बस्तर ओलंपिक-2024 के लोगो और मस्कट का अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को बस्तर ओलंपिक 2024 का प्रतीक चिन्ह (लोगो) और शुभंकर (मस्कट) का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्त्वपूर्ण पहल की सराहना की।

बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की विविधता, रंग-बिरंगी परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर की झलक को सम्मिलित किया गया है। इस प्रतीक चिन्ह में स्थानीय संस्कृति की विशेषताएं जीवंत रूप में उभरकर सामने आई हैं, जो क्षेत्र की गहरी सांस्कृतिक जड़ों और खेल के प्रति उत्साह को दर्शाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस्तर ओलंपिक के लिए पहाड़ी मैना और वन भैंसे को शुभंकर के रूप में चुना गया है। पहाड़ी मैना, बस्तर क्षेत्र की पहचानी जाने वाली चिरैया है, जबकि वन भैंसा इस इलाके का एक महत्वपूर्ण वन्य जीव है, जो यहां की जैवविविधता का प्रतीक है। इन मस्कट का चयन वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस आयोजन के दौरान उपस्थित थे। सभी ने बस्तर ओलंपिक को खेल और सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button