राज्य समाचार

पेंशनर्स को मिला महंगाई भत्ता का तोहफा, 46 से बढ़कर 50 फ़ीसदी हुआ डीए…

रायपुर । दिवाली से पहले अब राज्य सरकार ने अब छत्तीसगढ़ के पेंशनर को भी महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। पेंशनर का महंगाई भत्ता अब 46 से बढ़ाकर 50 फ़ीसदी कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्तूबर से लागू होगा।

बता दें कि प्रदेश के पेंशनर लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है। दिवाली से ​पहले इस तोहफे से प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक पेंशनर को लाभ होगा। जाहिर है कि उनकी दीवाली बेहतर हो गई है।
देखें आदेश…


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्यप्रदेश में भी पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ा
इसके पहले आज ही मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने अपने फैसले को अमल में लाया है। डॉ मोहन यादव की सरकार ने दो दिन पहले प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के साथ ही ऐलान किया था कि पूर्व सरकारी कर्मचारियों के डीआरए यानी महंगाई राहत भत्ते में में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। सीएम के इस ऐलान के बाद प्रदेश के करीब चार लाख पेंशनधारकों ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इस बाबत सहमति भी स्वीकृत हो गई थी तो वही आज इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button