छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव को ओडिशा राज्य का प्रभारी बनाया गया

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को ओडिशा राज्य का प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार टीएस सिंहदेव के साथ जीतेन्द्र सिंह भी ओडिशा प्रभारी के रूप में कार्य करते रहेंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर श्री सिंहदेव को सौंपी गई यह जिम्मेदारी अहम होगी। वे आडिसा राज्य में चुनाव घोषणा पत्र बनाने को लेकर पिछले दिनों दौरा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी घोषणा पत्र को लेकर मिली जीत के बाद श्री सिंहदेव का कांग्रेस आलाकमान अब अन्य राज्यों में भी उनका उपयोग करने में लगी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button