राज्य एव शहर

मोदी संकल्प रथ की शुरुआत कल से

बिलासपुर। भारत के मन की बात मोदी के साथ संकल्प पत्र रथ का शुभारंभ बिलासपुर लोकसभा के अंतर्गत शनिवार को कोटा विधानसभा से शुरू होगी।
संकल्प रथ कोटा से निकल कर 24 फरवरी को विधानसभा लोरमी, 25 फरवरी विधान सभा मुंगेली, 26 फरवरी विधानसभा तखतपुर, 27 फरवरी को विधान सभा बिल्हा, 28 फरवरी को विधान सभा मस्तूरी, 29 फरवरी विधान सभा बेलतरा व 3० फरवरी को बिलासपुर विधानसभा रथ पहुंचेगी। कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी किशोर राय ने बताया कि रथ के लिए उन्हें विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कोटा का प्रभार काशी साहू, लोरमी दिनेश साहू व महाजन जायसवाल, मुंगेली का प्रभार मोहन भोजवानी, तखतपुर का बीआर महोबिया व कृष्ण कुमार साहू, बिल्हा का सोमेश तिवारी, नरेन्द्र शर्मा, मस्तूरी का मनहरण यादव, बेलतरा अवधेश अग्रवाल, बिलासपुर का अशोक मिथुन को
प्रभोर सौंपा गया है। रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा, जिसमें मोदी सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को एलईडी के माध्यम से जन-जन को दिखा कर जागरूक किया जाएगा। साथ ही रथ में एक सुझाव पेटी रहेगी, जिसमें आमजन अपनेमन की बात सुझाव के रूप में पेटी में डालेंगे।
——————————————-

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button