राज्य एव शहर

मुख्यमंत्री को मिला शंकराचार्य की गौध्वज प्रतिष्ठा यात्रा का निमंत्रण

गौमाता को राज्यमाता घोषित करने का वादा

रायपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 7 अक्टूबर को रायपुर में गौध्वज स्थापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के गौभक्तों और हिंदू सनातनियों में खासा उत्साह है।

मुख्यमंत्री ने किया गौध्वज प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकार

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने गौध्वज प्रतिष्ठा यात्रा का निमंत्रण स्वीकार किया और कहा, “गाय हमारी माता है, और जल्द ही कैबिनेट की बैठक में गौमाता को राज्यमाता घोषित करने का निर्णय लिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी 7 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक है, लेकिन वे अपने प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में भेजेंगे और गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, CFO मदन मोहन उपाध्याय, शंकराचार्य आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी डॉ. इन्दुभवानंद, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, उमंग पांडे, अनिल पांडे और हरेकृष्ण शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गौ-माता राष्ट्र माता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों और गांवों में जाकर लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने और गौ माता के सम्मान के लिए एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए, गौमाता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयासों को और बल मिलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से प्रदेश के धार्मिक और सामाजिक वातावरण पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button