राज्य समाचार

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

Spread the love

परिवहन विभाग ने मुकेश कुमार वर्मा के आवेदन पर बनाया लर्निंग लाइसेंस

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों से उनकी समस्या और मांगों पर आधारित आवेदन आमंत्रित किया गया और अब उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तिल्दा विकासखंड के वार्ड क्रमांक – 10 लीला चौक निवासी मुकेश कुमार वर्मा ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिये आवेदन किया। उन्हें उम्मीद थी कि सुशासन तिहार में जिस प्रकार आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण हो रहा है, वैसे ही मेरा भी होगा।

आवेदन करने के बाद श्री वर्मा से परिवहन विभाग ने संपर्क किया। उन्हें कार्यालय बुलाया गया, कागजी कार्यवाही पूरी की गई और उनका ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद उनका लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया।

मुकेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत मैंने ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन किया, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए मेरा लाइसेंस बनाया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button