राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य
Trending

ग्राम यात्रा की ख़बर का हुआ बड़ा असर ! कोरबा फुटबॉल संघ में चुनाव का रास्ता साफ, खिलाड़ियों के साथ अन्याय के मामले में उठी आवाज़, ख़बर के बाद एक्शन मोड़ में छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोशिएशन

ग्राम यात्रा द्वारा इस मुद्दे को उजागर करने के बाद, छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर जी डी गांधी ने कोरबा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव को एक कड़ा पत्र भेजा। पत्र में पवन गुप्ता को दो महीने के भीतर संघ का चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस समयावधि के भीतर चुनाव नहीं कराया जाता है, तो संघ के खिलाफ संविधान के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 


कोरबा, 25 सितम्बर : कोरबा के फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय के मामले में ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित खबर ने एक महत्वपूर्ण मोड़ लिया है। पिछले तीन वर्षों से कोरबा की महिला और युवा फुटबॉल टीमों ने किसी भी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था, जिससे क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस स्थिति का मुख्य कारण जिला फुटबॉल संघ की लापरवाही और कार्यकारी सचिव पवन गुप्ता की निष्क्रियता रही है। जनवरी 2022 में संघ के सचिव की मृत्यु के बाद, पवन गुप्ता को बिना किसी पंजीकृत क्लब से चर्चा किए कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया था, जिसने विवादों को जन्म दिया और संघ के कामकाज को प्रभावित किया।

https://gramyatrachhattisgarh.com/open-injustice-is-being-done-to-the-talented-football-players-of-korba-due-to-the-negligence-of-the-district-football-association-the-team-has-been-excluded-from-the-tournament-for-the-third-consecuti/

ग्राम यात्रा द्वारा इस मुद्दे को उजागर करने के बाद, छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर जी डी गांधी ने कोरबा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव को एक कड़ा पत्र भेजा। पत्र में पवन गुप्ता को दो महीने के भीतर संघ का चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस समयावधि के भीतर चुनाव नहीं कराया जाता है, तो संघ के खिलाफ संविधान के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस पत्र के बाद अनुषांगिक 5 संगठनों ने छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन को चुनाव की मांग को लेकर पत्र लिखा है। अब कोरबा फुटबॉल संघ में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

कोरबा डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध 6 क्लब हैं, जिनमें एसीबी इंडिया गेवरा, विश्वास क्लब बांकीमोगरा, बीएमसी क्लब कोरबा, सीटी स्पोर्ट्स क्लब बालको, काका स्पोर्टिंग और कोरबा यूनाइटेड एफसी शामिल हैं। कोरबा फुटबॉल क्लब की नियमावली के अनुसार, इन क्लब के सदस्यों में से ही जिला फुटबॉल क्लब के सदस्य का चुनाव किया जाएगा, और इसके बाद रजिस्टर्ड सदस्यों में से चुनाव होगा।

यह कदम कोरबा के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। खिलाड़ियों को उनके कौशल को निखारने का मौका मिलेगा और कोरबा में फुटबॉल के विकास को नया उत्साह मिलेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button