15/04/2026

ट्रक और यात्रियाें से भरी बस में जाेरदार टक्कर, महिला सहित 5 की मौत

रायपुर।राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बुधवार दोपहर बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर आरंग स्थित स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी जीत ट्रेवेल्स की बस बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे सराईपाली से रायपुर की ओर आ रही थी। अभी बस नेशनल हाईवे 53 पर आरंग मोड़ के पास पहुंची ही थी कि ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। आरंग के पास हुए सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही महिला सहित 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री बस में बुरी तरह से फंस गए। हादसा होते देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और आरंग अस्पताल पहुंचाया। मौके पर इतनी विभत्स स्थिति है कि घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पा रही। वहीं मृतकाें की भी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News