राज्य समाचार
नवा रायपुर के किसानों पर लाठीचार्ज, सीएम ने कहा – मांगों पर मंत्री चर्चा कर रहे
रायपुर, 4 फरवरी। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर के किसानों ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिनभर इंतजार किया। इन किसानों को प्रशासन ने एयरपोर्ट से लगे ग्राम छतौरा में रोके रखा था। इसी दौरान पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। राहुल गांधी के दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से चर्चा की। इस मुद्दे पर सीएम ने आज कहा कि किसानों की मांगों को लेकर मंत्री स्तरीय चर्चा चल रही है, उचित निर्णय लिया जाएगा।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
