राज्य समाचार
बिरनपुर साम्प्रदायिक हिंसा मामले में सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा -‘भाजपाइयों ने वहां आग भड़काने का काम..’

17.04.23| बिरनपुर साम्प्रदायिक हिंसा मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने है. सीएम बघेल ने कहा कि, जल्द ही हम सब बिरनपुर जाएंगे. अभी वहां शांति व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. भाजपाइयों ने वहां आग भड़काने का काम किया है. जिसने भी हिंसा फैलाने का काम किया किसी को नहीं छोड़ेंगे. चाहे वह कोई भी हो, किसी भी संगठन से हो, सबके खिलाफ कार्रवाई होगी.

हिंसा 8 अप्रैल को दो बच्चों के विवाद के बाद शुरू हुई. दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसक झड़प के बीच गांव के एक युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info