राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अजीत जोगी 4 नवंबर को बहू ऋचा के पक्ष में आमसभा लेंगे

Spread the love

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अजीत जोगी 4 नवंबर को बहू ऋचा जोगी के पक्ष में तरौद में आमसभा लेंगे। उल्लेखनीय है कि ऋचा बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर अकलतरा से चुनाव लड़ रही हैं।
प्राप्त विवरण के अनुसार अजीत जोगी 4 नवंबर को 11.30 बजे माना एयरपोर्ट से हैलिकॉप्टर से रवाना होंगे। 12.10 बजे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के तरौद पहुंचेंगे। वहां दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे तरौद से प्रस्थान करेंगे।
3 बजे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के मिंबौरी पहुंचेंगे। जहां बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश तिवारी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button