राज्य समाचार

देह दान देने वाले सुभाष गिरी गोस्वामी को किया सम्मानित

महासमुंद। राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन अशोक अग्रवाल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे। बैठक में रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जनरल सेक्रेटरी, एम.के. राउत एवं पदाधिकारियों का स्वागत रेडक्रॉस इकाई कॉलेज की वालेंटियर छात्राओं ने रेडक्रॉस के ध्वज गीत द्वारा अभिनंदन किया गया।

बैठक में  राउत ने कहा कि रेडक्रास का उद्देश्य सेवाभाव को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों में रेडक्रॉस के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर रक्तदान और अन्य गतिविधियां आयोजित करने, प्रबंध समिति के लिए चुनाव कराने हेतु तिथि, स्थान, समय निर्धारित कर समिति के सदस्यों का चयन 30 सितंबर तक करने कहा। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी में जनप्रतिनिधियों सहित हाईस्कूल से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया ताकि सदस्यों के मन में दुर्घटना व आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता, मानवता और निष्पक्षता की भावना पैदा हो। उन्हांने रेडक्रॉस के कार्यों को और अधिक विस्तृत करने हेतु उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, पुलिस विभाग में खासकर नगर सैनिक, यातायात पुलिस, ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, पंच-सरपंच को जोड़ने के साथ ही उन्हें फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) की जानकारी व रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा। ताकि मरीज को सही समय में मदद मिल सके और समय की बचत हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर लंगेह ने बैठक में पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित रेडक्रॉस सोसाइटी के गतिविधियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 188 शासकीय, 82 अशासकीय हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में 17 समस्त महाविद्यालयों में यूथ रेड क्रॉस इकाइयों का गठन किया गया है। वहीं जिले में 251 लोगों को आजीवन सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 342 निःक्षय मित्र बनाए गए हैं। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा संचालित दवा दुकान, ब्लड बैंक के सम्बंध में विमर्श किया। इसके साथ ही जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

रेडक्रॉस के कार्यां और गतिविधियों से प्रभावित होकर सुभाष गिरी गोस्वामी ने देह दान करने की घोषणा की थी। उनके इस मानवीय पहल के लिए रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी व चेयरमेन सहित सभी सदस्यों ने मानवता की अद्भुत मिशाल पेश करने के लिए गोस्वामी को शॉल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में रेड क्रॉस सोसायटी की सभापति अनिता जी रावटे, उपसभापति दाऊलाल चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर सदस्य, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, जिला रेडक्रॉस समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button