राज्य समाचार

सावन के अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन पर निकली कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं विधायक लहरे

Spread the love

बिलाईगढ़। सावन माह के अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस विधायक व उनके कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर जैतेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर क्षेत्रवासीयों सहित प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना की।

बिलाईगढ़ क्षेत्र की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे रक्षाबंधन और सावन मांह के अंतिम सोमवार के मौके पर जैतपुर के महानदी घाट में स्थित जैतेश्वर महादेव में जल अभिषेक करने पहुंचीं। विधायक कविता सरसीवा के काँग्रेस कार्यालय से निकली कांवड़ यात्रा में शामिल हुई और 7 किलोमीटर पैदल यात्रा की। कांवड़ यात्रा में  बाबा भोलेनाथ के धुन में भी वे थिरकते नजर आई। वहीं विधायक कविता कांवड़ में जल लेकर जैतेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया साथ ही क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि सहित मंगल कामना की। जलाभिषेक के बाद कविता ने रक्षाबंधन और सांवन माह के अंतिम सोमवार के मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी लोंगों को दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button