15/04/2026

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

0

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा व पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी के मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनिट्स अभ्यास किया गया।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरिकेड्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया व उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह नौ बजे जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा। मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेने के तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण कर

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News