राज्य समाचार

वेटलिफ्टिंग में छुरा की कुमकुम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

कलेक्टर ने प्रोत्साहन राशि सौंप कर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गरियाबंद । शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल छुरा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बालिका कुमकुम ध्रुव ने जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वेटलिफ्टिंग खेल में दुसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमकुम ने अंडर 17 ग्रुप के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेन्ट में प्रतियोगिता में परचम लहराया है। कुमकुम की इस उपलब्धि पर शासन द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। आज कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने कुमकुम को 15 हजार रूपये की चेक राशि सौंप कर उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दुसरा स्थान हासिल करने पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उमदा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कुमकुम की मेहनत और सफलता से जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थीगण पढ़ाई के अलावा खेल क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button