17/04/2026

बेमेतरा जिले में अब तक 254.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

0

बेमेतरा। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 23 जुलाई 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 254.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 352.4 मि.मी. तथा न्यूनतम 179.8 मि.मी. वर्षा भिंभौरी तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 245.7 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 214.1 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 210.1 मि.मी., देवकर तहसील में 317.5 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 204.5 मि.मी., वर्षा नवागढ़ तहसील में 215.7 मि.मी. एवं साजा तहसील में 348 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News