15/04/2026

पं दीनदयाल उपाध्याय का नाम सरकारी योजनाओं से हटाकर इंदिरा व अंबेडकर का नाम रख दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद अब पं. दीनदयाल उपध्याय के नाम पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का नाम बदलकर दीनदयाल उपध्याय की जगह अब योजनाओं का नाम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और बाबा भीमराव आंबेडकर के नाम पर होगा। सोमवार को नगरीय प्रशासन विभाग ने पांच अहम योजनाओं का नाम बदल दिया है। विभाग से जारी आदेश के अनुसार पं. दीनदयाल स्वालंबन योजना अब राजीव गांधी स्वालंबन योजना, पं.दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन योजना अब डा. बीआर आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना, पं.दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना अब इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना अब राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना अब इंदिरा प्रियदर्शनी शुद्ध पेयजल योजना के नाम से जानी जाएगी। इसके लिए विभाग ने सोमवार को ही आदेश भी जारी कर दिया है। नगरीय प्रशासन के आदेश में लिखा है कि राज्य शासन द्बारा छत्तीसगढ़ नगरीय अधोसंरचना विकास निधि से संचालित इन योजनाओं का नाम इस प्रकार परिवर्तित किया जाता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News