15/04/2026

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सांसद-विधायक ने बांटे पौध

0

आमजनों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का किया आग्रह

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन भी बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्नान के तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने निःशुल्क पौध वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण से जोडने के लिए “एक पेड़ मां के नाम“ लगाने की अपील की। साथ ही सभी स्कूलों छात्रावास, आश्रमों, अस्पतालों एवं आंगनबाड़ियों में भी अभियान चलाकर वृहद स्तर पर पौधरोपण करने आव्हान किया।

इस दौरान उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News