राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में एबी मीडिया हाउस के सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का शुभारंभ किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाचार चैनल डीए न्यूज प्लस के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। निश्चित ही डीए न्यूज प्लस चैनल निष्पक्षता और निर्भीकता से छत्तीसगढ़ और देश के शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज़ बुलंद करेगा। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि डीए न्यूज प्लस चैनल दूरस्थ अंचल की समस्याओं को सरकार और जनता के सामने लाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हम छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में खड़ा करें। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैनल से जुड़ी मीडिया टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में देवी माँ काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्र, भूतपूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और एबी मीडिया समूह से अरुण भद्रा, रेशमा भद्रा, संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button