राज्य समाचार

घटना से अनजान राहुल शर्मा लिफ्ट देकर बन गया आरोपी

0 मामला- गढक़लेवा में किए गए जानलेवा हमले का, 10 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। ओपन थिएटर मैदान में स्थित गढक़लेवा में 3 दिन पहले हुए बलवा और हत्या का प्रयास की घटना के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों में राहुल शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 26 वर्ष साकिन बुधवारी बाजार आर्य शिशु मंदिर के पास थाना सिविल लाईन रामपुर भी शामिल है, जिसके परिजनों का कहना है कि वह बेवजह मामले में फंस गया है, उसने घटना में शामिल युवक को अनजाने में लिफ्ट दिया था और वह भी आरोपी बना दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि प्रार्थी मुनव्वर खान पिता मुख्तार खान 52 वर्ष निवासी मुड़ापार मानिकपुर 27 जून की रात 10 बजे फजल अली तथा फारूख खान के साथ उसकी मोटर सायकल से गढक़लेवा में सूरज हथठेल, विकास बाबू के पास काम के सिलसिले में बातचीत करने गये थे। रात्रि 10.30 बजे गढक़लेवा में सूरज हथठेल दिखाई दिया। जैसे ही यह लोग उससे बातचीत करना चाहे तभी अचानक से झाड़ी के अंदर से विकास बाबू व अन्य साथीगण अपने अपने हाथ में चापड़, तलवार, चाकू, सायकल का चैन, लोहे का पाईप व डण्डा लेकर निकले तथा सूरज हथठेल पुरानी रंजिश के कारण अपने रिश्तेदार की मौत का बदला लेने की बात कहकरहत्या करने की नीयत से मारपीट करने लगे। तीनों को गंभीर चोट आई और लहूलुहान होकर गिर पड़े तो मरा हुआ समझ कर तड़पता हुआ छोडक़र भाग गए।


मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में धारा 147, 148, 149, 294, 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों खपराभट्ठा निवासी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा 18 वर्ष,शनि सिंह 21 वर्ष खपराभट्ठा, रोशन दास मंहत 19 वर्ष खपराभट्ठा, रितिक चुटैल 23 वर्ष खपराभट्ठा, साहिल खान 18 वर्ष खपराभट्ठा,राहुल चौहान 22 वर्ष अटल आवास दर्री, धनिकेश सिंह 20 वर्ष पथर्रीपारा सोनम का मकान, शैलेष खडिय़ा 22 वर्ष न्यू रेल्वे कालोनी मानिकपुर, राहुल शर्मा 26 वर्ष बुधवारी बाजार, लक्ष्मीनारायण देवांगन 20 वर्ष कांशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मारपीट में इस्तेमाल किये गये सभी आलाजरब को बरामद किया गया। अन्य आरोपी सूरज हथठेल, अभिषेक गिरी उर्फ बाबूमणी एवं विकास बाबू उर्फ विकास हिमधर फरार हंै जिन्हें पुलिस ने जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button