राज्य समाचार

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टापरा के जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे गई महिलाओं पर दो भालुओ ने हमला कर दिया। जंगल में दो भालू के हमले में महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण महिलाएं तेंदुपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर गयी थी। इसी बीच एकाएक दो जंगली भालुओ ने उन पर हमला कर दिया, उक्त भिडंत में महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। बताया जा रहा हैं की हमले में चंद्रमति कंवर नामक महिला निवासी ग्राम टापरा के दोनों पैर में भालुओं ने गहरे घाव कर दिए है। वहीं अन्य महिला फूल कुंवर नामक महिला के बाएं जांघ में हमला किया है। पूरे घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई, जिसके बाद मौके पर त्वरित रूप से आरक्षक रोहित पाटले 262 एवं चालक पुर्णेश गवेल ने पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रवाना किया जहा घायलों का उपचार जारी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button