राज्य समाचार

रंग लाई भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की कोशिशें, करतला क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया कमल खिलाने का संकल्प

Spread the love

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितैषी सोच के बूते आज सारा देश मोदी लहर की मुरीद हो गया है। कोरबा लोकसभा में भी अंतिम छोर तक सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के उनके ध्येय वाक्य को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो भी लगातार मैदान में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठावान सिपाही के अनुरूप जिम्मेदारियों पर चलते हुए श्री महतो की कोशिशों का ही परिणाम रहा, जो रामपुर विधानसभा में एक और बड़ी सफलता मिली है। करतला क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन देते हुए न केवल भाजपा में प्रवेश किया, कोरबा लोकसभा में कमल खिलाने का भी संकल्प लिया है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री विकास महतो ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लोकसभा कोरबा चुनाव के अंतर्गत जिला कोरबा के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए वृहद अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, जनपद पंचायत करतला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कंवर ने भी धुआंधार प्रचार किया। प्रदेश मंत्री विकास महतो की अगुआई में यहां ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा की सरपंच श्रीमती रामबाई बिंझवार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। इसी तरह ग्राम पंचायत कर्रापाली के कार्यक्रम में भी श्री महतो की पहल पर ग्राम पंचायत कर्रापाली के सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने केन्द्र में मोदी की सरकार बनाने के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को विजयश्री दिलाने का प्रण लिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, जनपद पंचायत करतला सरपंच संघ के अध्यक्ष हेम सिंह कंवर, बरपाली के पूर्व सरपंच गोविंद सिंह पैकरा, पोहर पांडे, मनिशंकर हूसेन, पंच कृष्णो बाई सोनवानी,प्रमिला बाई बिझंवार, व अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button