राज्य समाचार

साय सरकार किसानों के सच्चे हितकारी, कीचड़ मिट्टी में एक होकर की गई किसानी का मिला सही इनाम : किसान दुर्गाराम

Spread the love

मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से किसान दुर्गाराम को मिली 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक की आदान सहायता राशि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों सहायता राशि प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम हुए गदगद

सहायता राशि से धर्म नगरी राजिम में बनाएंगे घर

रायपुर, 12 मार्च 2024/ दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान श्री दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।

धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है। वास्तव में कीचड़ मिट्टी में मिल के किए किसानी कार्य और किसानों के सम्मान के लिए सही इनाम सरकार की ओर से मिला है। लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। लगभग 90 वर्षीय किसान श्री दुर्गा राम धार्मिक आस्था और भगवान श्री राम के सच्चे श्रद्धालु है।

दुर्गाराम के पुत्र श्री लोनसिंह देशमुख ने बताया की उनके पिताजी प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेले के अवधि में 15 दिन तक राजिम में निवास करते है। उन्होंने बताया की धान की सहायता राशि से वह धर्म नगरी राजिम में एक पक्का मकान बनाएंगे। जिससे उन्हें भगवान श्री राजीव लोचन की नगरी में रहने में सहूलियत होगी।

उल्लेखनीय है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के फलस्वरुप किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने आज कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों का आत्मविश्वास खूब बढ़ेगा और खेती किसानी में भी तरक्की होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी छत्तीसगढ़ के किसान किसी से कम नहीं होंगे। किसान श्री दुर्गा राम ने किसानों के हित के बारे में सोचने और उस बात को अमल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का खुले मन से तारीफ किया और आभार जताया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button