राष्ट्रीय खबरें

BIG BREAKING: कोहरे के बीच में नेशनल हाइवे पर टकराई 20 से ज्यादा गाड़ियां, एक की मौत- कई घायल

Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मद्य प्रदेश में बुधवार (27 दिसंबर) की सुबह घना कोहरा छा गया. कोहरा छाने से कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई. NEW वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग इसी बीच यूपी में कई सड़क हादसे हुए. जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे का भयानक असर दिखाई दिया. यहां पर एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. कोहरे के बीच एक के बाद एक 3 बसें, एक ट्रक, 2 कार सहित 6 वाहन भिड़ गए. ये वाहन लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहीं एक डबल डेकर बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें से गंभीर घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

दूसरी ओर बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई थी. बस पंजाब से वृंदावन जा रही थी. मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. ग्रेटर नोएडा में भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहा. यूपी की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर, प्रयागराज में 25 मीटर वाराणसी में 50 मीटर और झांसी में 200 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 200 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 50 मीटर, दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर, दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button