राज्य समाचार
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से होगा शुरू, अनुपूरक बजट होगा पेश
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। जो कि तीन दिन चलेगा। 21 को समापन होगा। इस शीतकालीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
