राज्य समाचार

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, प्रेमी ही निकला हत्यारा, कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बलरामपुर। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. युवती की हत्या मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मृतका का प्रेमी है. पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. ये पूरा मामला बलरामपुर जिले का है.

जानकारी के मुताबिक अंवराझरिया घाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बीते 19 नवंबर को युवती की लाश मिली थी. जांच में पता चला कि युवती अंबिकापुर निवासी है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रामानुजगंज के ग्रामीण बैंक में काम करने वाले अजीत पाठक और मृतका के बीच प्रेम संबंध था. दरअसल, युवती आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी. हालांकि आरोपी शादी नहीं करना चाहता था. आरोपी अजित की शादी कहीं और तय हो गई थी. यही कारण है कि वो युवती को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी ने 19 नवंबर को अपनी कार से कुचलकर युवती की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.हालांकि पुलिस ने युवती के मोबाइल से मिले डाटा और कॉल डिटेल के साथ ही वाट्सएप चैट को भी खंगाला. युवती से हुई चेटिंग डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि बाद में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. बलरामपुर पुलिस ने आरोपी अजीत पाठक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button