राष्ट्रीय खबरें

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक : लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो युवक, बाहर भी पकड़े गए दो प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली। देश की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाने वाली नई संसद भवन की सुरक्षा में आज बड़ी चूक हुई। यहां दो युवक लोकसभा के अंदर सांसदों के बीच में दर्शक दीर्घा से उस वक्त कूद गए जब सदन की कार्यवाही जारी थी। इनमें से एक युवक पीछे से कूदते-फांदते हुए सांसदों के बीच जा पहुंचा और जूते से स्प्रे निकालकर पूरे सदन को धुआं-धुआं कर दिया। अब इन लोगों की पहचान सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक सदन के बीच कूद गए और इसके बाद वह कुछ सांसदों के पास जा पहुंचे। हालांकि लोकसभा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल दोनों से पूछताछ के लिए संसद पहुंची है। दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग सांसदों के बीच कूद गए, जिसके बाद वह दोनों लोग कुछ सांसदों के पास तक जा पहुंचे। उन्होंने सदन में कुछ चीज भी फेंकी, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया। हालांकि, लोकसभा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संसद के बाहर से हिरासत में लिए गए दो प्रदर्शनकारी

इसके अलावा संसद के बाहर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button