राज्य समाचार

अवैध संबंध से नाराज भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट, मामले की जांच में बाद आरोपी गिरफ्तार…

अभनपुर । छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम गिरोला में एक भाई ने नाराज होकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिली है कि आरोपी की बहन का उस युवक के साथ अवैध संबंध था। जिससे नाराज भाई ने उस युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम गिरधारी रात्रे (उम्र 22 वर्ष), जबकि आरोपी का नाम हेमलाल साहू (उम्र 22 वर्ष) है। 6 दिसंबर को मृतक के परिजनों ने अभनपुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। मृतक 4 दिसंबर से घर से गायब था। इसके बाद मामले में जुटी पुलिस ने संदेह होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह स्वीकार किया और बताया 4 दिसंबर को ही युवक की हत्या कर गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में शव फेंक दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद पुलिस ने आज लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी अभनपुर ने बताया कि आरोपी की बहन का मृतक के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी काफी अक्रोशित हो उठा था. इसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button